Wed. Oct 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पोखरा विमानस्थल से आज पहली अन्तर्राष्ट्रीय उड़ान

 

काठमांडू, ६ असार
पोखरा अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल में आज पहली बार अन्तर्राष्ट्रीय अवतरण होने वाले । चीन पहुँचे सङ्घीय सांसद का प्रतिनिधिसहित की टोली आज पड़ोसी देश चीन के छेन्दु–तियान्फु विमानस्थल से सिचुवान एयरलाइन्स सीधे पोखरा में अवतरण करेगी । सङ्घीय सांसद प्रतिनिधि सहित की टोली की यह चार्टर फ्लाइट है । सिचुवान एयरलाइन्स के एयरबस ए–३१९ जहाज बुधबार की सुबह साढेÞ ९ बजे पोखरा अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल में अवतरण करने के बारे में विमानस्थल के सूचना अधिकारी ने जानकारी दी है ।
संस्कृति, पर्यटन तथा नागरिक उड्डयनमन्त्री सुदन किराँती सहित पहली अन्तर्राष्ट्रीय उड़ान से पोखरा उतरने वाले यात्रियों के स्वागत का भी कार्यक्रम रखा गया है । उक्त जहाज से हाल ही में चीन भ्रमण में रहे राष्ट्रीय सभा के अध्यक्ष गणेशप्रसाद तिमिल्सिना सहित की नेपाली टोली और आगामी शुक्रबार तथा शनिवार पोखरा स्थित फेवाताल में होने वाले ‘नेपाल–चीन फ्रेन्डसीप ड्रागन वोट फेस्टिभल’ में सहभागी होने के लिए चिनी खिलाड़ी तथा पर्यटक पोखरा आने वाले हैं ।

यह भी पढें   वर्तमान को संवारना ही जीवन को सुंदर बनाना है : बिमल सरार्फ

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com