Sat. Oct 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पोखरा विमान स्थल बीआरआई परियोजना के अन्तर्गत – चीनी राजदूत

 

काठमांडू, ६ असार
नेपाल के लिए चिनी राजदूत छन सोङ ने कहा है कि पोखरा अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल बीआरआई परियोजना के अन्तर्गत है । बुधवार पोखरा अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल में पहली अन्तर्राष्ट्रीय व्यावसायिक जहाज अवतरण के बाद आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने यह बात कही ।
इससे पहले विमानस्थल के उद्घाटन के क्रम में भी नेपाल स्थित चिनी दूतावास ने पोखरा अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल बीआरआई परियोजना के अन्तर्गत बनाए जाने की बात कही थी ।
कार्यक्रम में राजदूत सोङ ने कहा –पोखरा अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल २०२३ की जनवरी में शुरुआत हुई है । इसका डिजाइन और निर्माण चीन सरकार के सहयोग मसे हुआ है । चाइनिज इन्जिनियरों द्वारा इसका निर्माण किया गया है । अन्ततः हमने अन्तर्राष्ट्रीय उड़ान का सफल अवतरण किया है पोखरा अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल में । ये बीआरआई परियोजना के अन्तर्गत है ।’

यह भी पढें   नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से 620 मेगावाट बिजली उत्पादन ठप, विद्युत संरचना को भारी नुकसान

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com