गोरखा में हुए जीप दुर्घटना में चार पुरुष और एक महिला की मृत्यु
काठमांडू, ८ असार
गोरखा में बारात ले जा रही जीप दुर्घटनाग्रस्त होने से पाँच लोगों की मृत्यु हो गई है । मृत्यु होने वालों में चार पुरुष और एक महिला है । दुर्घटना में १२ लोग घायल है ।
सहिद लखन–३ चिलिङकोट से दुल्हन लेकर वापस आ रही जीप सहिद लखन–५ ताक्लुङ में ०१–०२३च ४४ २७ नम्बर का जीप बीति रात दुर्घटनाग्रस्त हो गई ।
फिलहाल प्रहरी, नेपाली सेना, सशस्त्र प्रहरी तथा स्थानीय लोगों द्वारा घायलों का उद्धार किया जा रहा है । मृतकों की अभी भी पहचान नहीं हो पाई है । जीप सड़क से लगभग दो सौ मीटर नीचे गिरी है ।

