प्रतिनिधि सभा बैठक … प्रधानमन्त्री देंगे सांसदों द्वारा पुछे गए सवाल के जबाब
काठमांडू, ८ असार
आज प्रतिनिधिसभा की बैठक संघीय संसद भवन, नया बानेश्वर में सुबह ११ बजे बुलाई गई है । आज की बैठक में प्रतिनिधि सभा सदस्यों द्वारा किए गए प्रश्नों के जबाव प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड देंगे ।
इस बैठक में बिनियोजन विद्येयक २०८० के बिभिन्न शीर्षक पर चर्चा के अन्तर्गत चार मन्त्रालय सहित की बजट शीर्षक पर चर्चा की जाएगी । जिसके अनुसार संस्कृति, पर्यटन, तथा नागरिक उड्डयन मन्त्रालय, गृह मन्त्रालय, रक्षा मन्त्रालय सहित प्रधानमन्त्री तथा मन्त्री परिषद के कार्यालय, राष्ट्रीय योजना आयोग के सचिवालय, राष्ट्रपति कार्यालय एव उपराष्ट्रपति के कार्यालय के बजट शीर्षक पर चर्चा होगी । इसी तरह इस बैठक में ७ सांसदों ने खर्च कटौती का प्रस्ताव भी करेंगे ।

