Sat. May 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

समृद्धि के लिए उत्पादन आवश्यक – प्रभु साह

 

काठमांडू, ११ असार
आम जनता पार्टी के अध्यक्ष तथा पूर्वमन्त्री प्रभु साह ने कहा कि –उत्पादन में वृद्धि से मौलापुर नगरपालिका में समृद्धि लाई जा सकती है ।
मौलापुर नगरपालिका के सातवें नगर अविधेशन का उद्घाटन करते हुए नेता साह का कहना कि मौलापुर नगरपालिका में भौतिक पूर्वाधार पर्याप्त है तो अब आर्थिक समृद्धि के लिए उत्पादन आवश्यक है ।
मौलापुर नगर क्षेत्र में सड़क, बिजुली, विद्यालय, अस्पताल जैसे भौतिक पूर्वाधार के क्षेत्र में व्यापक प्रगति होने से अब मौलापुर नगरवासियों से आग्रह करते हुए कहा कि – नगरपालिका द्वारा उत्पादन में वृद्धि से समृद्धि का सपना आप सभी देख सकते हैं ।
केन्द्र सरकार तथा मधेश प्रदेश सरकार दोनों ने ही मौलापुर नगरपालिका को पर्याप्त बजट नहीं देने के बाबजूद भी मौलापुर नगरपालिका ने अपने नागरिकों से किसी भी तरह का कर नहीं लेकर बिजुली निशुल्क उपलब्ध कराके अन्य पालिका की तुलना में ज्यादा सुविधा उपलब्ध कराया है जिसकी नेता साह ने बहुत प्रशंसा की है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *