प्रतिनिधिसभा के आज की बैठक में बजट के प्रश्नों पर जबाव देंगे मन्त्री
काठमांडू, १२ असार
संघीय संसद अन्तर्गत प्रतिनिधिसभा की बैठक आज बैठेगी । संसद भवन नया बानेश्वर में सुबह ११ बजे शुरु होने वाली आज की बैठक में विनियोजन विधेयक २०८० चर्चा की जाएगी ।
बैठक में मन्त्रालयगत बजट पर सांसदों द्वारा उठाए गए सवालों से सम्बन्धित मन्त्री जबाब देंगे । आज के बैठक में भूमि व्यवस्था, सहकारी तथा गरिबी निवारण मन्त्रालय, अर्थ मन्त्रालय, शिक्षा, विज्ञान तथा प्रविधि मन्त्रालय, कानून, न्याय तथा संसदीय मामिला मन्त्रालय और कृषि तथा पशुपक्षी विकास मन्त्रालय के विनियोजन विधेयक २०८० अन्तर्गत विभिन्न शीर्षकों में सांसद द्वारा उठाए गए प्रश्नों से सम्बन्धित मन्त्री जबाव देंगे ।
प्रतिनिधिसभा की कल हुई बैठक में विनियोजन विधेयक २०८० अन्तर्गत प्रतिनिधिसभा सदस्यों द्वारा मन्त्रालयगत चर्चा में उठाए गए प्रश्नों का रक्षा, संघीय मामिला तथा सामान्य प्रशासन, संस्कृति, पर्यटन तथा नागरिक उड्डयन, स्वास्थ्य तथा जनसंख्या, परराष्ट्र, ऊर्जा, जलस्रोत तथा सिचाई, खानेपानी और श्रम, रोजगार तथा सामाजिक सुरक्षा मन्त्री ने जबाव दी थी ।

