Wed. Jul 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आठवाँ आदिवासी चलचित्र महोत्सव प्रारम्भ

 

timthumbकाठमान्डो २९ गते आदिवासी जनजाति की पहचान और अधिकार को दर्शाने के उद्ेश्य से भृकुटी मण्डप स्थित राष्ट्रीय सभागार में आठवाँ अन्तर्राष्ट्रीय आदिवासी फिल्म महोत्सव शुरु हुआ है ।  यह महोत्सव जेष्ठ ३१ तक चलने वाला है । इस महोत्सव का शुभारम्भ वरिष्ठ संस्कृतिविद् सत्यमोहन जोशी जी ने किया । यह एक प्रतियोगितात्मक महोत्सव है इसके निर्णायक मंडल में भारत के जी. एल भारद्वाज, जापान के निमो गुजी नावामी और नेपाल की अनिता गुरुंग हैं । इस महोत्सव में नेपाल के अतिरिक्त भारत, जापान, बेल्जीयम, ब्राजील, पेरु, बोलभिया आदि देश की ६० छोटी छोटी फिल्मों को दिखाए जाने की सम्भावना है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *