Tue. Oct 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सऊदी अरब के जेद्दा में गोलीबारी में एक नेपाली सुरक्षा गार्ड समेत दो लोगों की मौत

 

काठमांडू.

सऊदी अरब के जेद्दा में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर गोलीबारी में एक नेपाली सुरक्षा गार्ड समेत दो लोगों की मौत हो गई।

अल जज़ीरा ने बताया कि अमेरिका और सऊदी अरब के अधिकारियों ने बुधवार को हुई इस घटना की पुष्टि की है।

खबरों के मुताबिक, जेद्दा में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के सामने एक कार में सवार एक शख्स बंदूक लेकर उतरा. फिर जब सुरक्षाकर्मियों ने उसे काबू करने की कोशिश की तो गोली चल गयी. अल जज़ीरा में बताया गया है कि इसी गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई, एक बंदूकधारी और एक नेपाली सुरक्षा गार्ड.

यह भी पढें   अपनी ही सरकार खुद न गिराऐं – ध्रुवराज राई

मृतक नेपाली सुरक्षा गार्ड का नाम और पता नहीं बताया गया है. सऊदी प्रेस एजेंसी (एसपीए) ने यह भी बताया कि इस घटना में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के एक नेपाली सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई।

अमेरिकी विदेश विभाग के मुताबिक इस घटना में अमेरिकी नागरिकों को कुछ नहीं हुआ. अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, अमेरिकी अधिकारी सऊदी अरब के अधिकारियों के संपर्क में हैं और घटना की जांच कर रहे हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com