Sat. Aug 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ललितपुर जिला अदालत के कर्मचारी से हाथापाई करने वाले अधिवक्ता गिरफ्तार

 

काठमांडू, १४ असार
ललितपुर जिला अदालत की महिला कर्मचारी से हाथापाई करने वाले कानून व्यवसायी को गिरफ्तार कर लिया गया है । ललितपुर जिला अदालत में कार्यरत नायब सुब्बा प्रेमिका तामाङ से हाथापाई करने वाले अधिवक्ता अमिर लामिछाने को प्रहरी ने गिरफ्तार कर लिया गया है ।
बुधवार अपराह्न अदालत के कार्यकक्ष में ही काम कर रहे अधिवक्ता लामिछाने किसी मुद्दा के दस्तावेज तथा आदेश देखने के लिए फाइल खोज रहा था लेकिन कर्मचारी तामाङ ने कहा कि दस्तावेज को बाहर नहीं ले जा सकते हैं । इसपर लामिछाने ने उनसे हाथापाई शुरु कर दी । इसी क्रम में उनके दाँत हिल गए हैं साथ ही होंठ में भी चोट लगी है । उनका सरकारी पोशाक समेत फाड़ दिया गया है ।
जिला प्रहरी परिसर ललितपुर में दिए गए शिकायत के आधार में आज अधिवक्ता लामिछाने को गिरफ्तार कर लिया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com