Mon. May 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इण्डो-नेपाल डाक्टर्स फोरम के विधान तथा उद्देश्य का लोकार्पण सांसद अजय निषाद और जसपा अध्यक्ष उपेन्द्र यादव द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा

 

जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर। इण्डो-नेपाल डाक्टर्स फोरम के बिधान तथा उद्देश्य का लोकार्पण 1जुलाई को को भाजपा के बरिष्ठ नेता तथा मुज्जफरपुर के सांसद अजय निषाद तथा नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री तथा जसपा के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। उपरोक्त जानकारी इण्डो -नेपाल डाक्टर्स फोरम के अध्यक्ष डा.पी.के.ठाकुर ने 29जून को प्रेस वार्ता में दी हैं उन्होंने कहा है कि इण्डो -नेपाल डाक्टर्स फोरम का मुख्य उद्देश्य है कि दोनों देशों के डाक्टरों को एक-दुसरे के बीच मधुर संबंध स्थापित करनातथा दोनों देशों के डाक्टर चिकित्सा के नये आयाम एक दुसरे को साझा करना सहित अन्य कार्यक्रम शामिल हैं।इण्डो-नेपाल डाक्टर्स फोरम द्वारा जल्द ही नये भवन बनाने की जानकारी दी है। इस बिधान तथा उद्देश्य लोकार्पण कार्यक्रम में आई.एम.ए.केपूर्व अध्यक्ष डा.सहजानंद प्रसाद भी उपस्थित रहेंगे।प्रेस वार्ता के समय इण्डो -नेपाल डाक्टर्स फोरम के पदाधिकारी भी मौजूद थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *