Fri. Aug 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रणविजय साहू बिहार तैलिक महा सभा के दुवारा अध्यक्ष बने

 

 जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर। राष्ट्रीय जनता दल के मोरवा सेबिधायक रणविजय साहू बिहार तैलिक साहु महासभा के दुवारा अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी डा.उमेश कुमार गुप्ता को भारी मतों के अंतर से हराया है। रणविजय साहू की पूरी पैनल ने जीत दर्ज की है। उपाध्यक्ष में भूपाल भारती तथा भीम कुमार साह, महेन्द्र साहू, महामंत्री में सुरेश कुमार साहू, कोषाध्यक्ष में रेखा गुप्ता , संयुक्त मंत्री में मनोज कुमार साह, आंतरिक अंकेक्षक में महेश चंद्र दिवाकर ने शानदार जीत दर्ज की है।इसी तरह विपुल कुमार, सत्य नारायण साह,हीरा लाल साह,रंजीत साह,छोटन साल,सत्य नारायण साह,राजन प्रसाद,मनोज कुमार मंटू, राकेश कुमार साह कार्यकारिणी सदस्य चुने गये हैं। तेली कल्याण समाज नेपाल के अध्यक्ष विश्वनाथ साह, महासचिव सत्य नारायण साह, सचिव दिलीप चन साह, तेली कल्याण समाज नेपाल पर्सा जिला अध्यक्ष ध्रुव साह सहित कई गणमान्य लोगों ने रणविजय साहू की जीत पर बधाई दी है तथा उनके कार्यकाल में तेली समाज का और विकास हो ऐसी कामना की हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com