Fri. Oct 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नारायणगढ–मुग्लिन सड़क खण्ड अवरुद्ध

 

 

काठमांडू, १५ असार
पिछले कुछ दिनों से अवरुद्ध रहे नारायणगढ–मुग्लिन सड़क खण्ड अभी भी सञ्चालन में नहीं आ सका है । ईच्छाकामना गाँवपालिका–५ स्थित तीन नम्बर पूल में सुखा,भूस्खलन निरन्तर होने के कारण  सड़क अवरुद्ध है । भूस्खलन अभी भी हो ही रहा है । अभी भी उसके गिरने का क्रम जारी ही है ।
गुरुवार (कल) दोपहर साढ़े १ बजे निरन्तर सुखा भूस्खलन होने से नारायणगढ मुग्लिङ सडक अबरुद्ध है । यहाँ कल सुबह साढ़े ९ बजे से सुखा भूस्खलन हो रहा था ।
वैसे साढ़े १० बजे इसे हटाने के बाद दोनों तरफ की सवारी साधन चलने लगी थी लेकिन फिर उसी जगह भूस्खलन होने से बहुत से यात्री उसमें फंसे हुए हैं । नारायणगढ–मुग्लिन सड़क खण्ड बहुत ज्यादा व्यस्त सड़क में आती है यहाँ प्रत्येक दिन हजारो हजार सवारी साधन आती जाती है ।
प्रहरी का कहना है कि अभी इस रास्ते का प्रयोग नहीं करें । यात्रियों से अनुरोध किया है कि वैकल्पिक रास्ते का प्रयोग करें ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com