आज संसद दिवस
काठमांडू, १६ असार
आज असार १६ गते नेपाल में संसद दिवस मनाया जा रहा है । प्रत्येक वर्ष संसद की पहली बैठक की याद में इस दिन को संसद दिवस के रुप में मनाया जाता है । नेपाल में आज विभिन्न कार्यक्रम करके संसद दिवस मनाया जा रहा है । नेपाल में २०१६ साल असार १६ गते संसद की पहली बैठक हुई थी । इस दिवस के अवसर पर पूर्व सांसद मञ्च द्वारा आयोजन की जा रही कार्यक्रम को प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड सम्बोधन करेंगे ।

