रौतहट में माँ और बेटी का शव मृत अवस्था में मिला, पति फरार
काठमांडू, १६ असार
रौतहट के मौलापुर नगरपालिका ४ के बौधा पतौरा में माँ–बेटी की हत्या कर दी गइृ है । आज सुबह उनके शव को देखा गया है । स्थानीय २४ वर्षीया कविता देवी साह और उनकी लगभग २ वर्षीया बेटी रोही कुमारी साह की हत्या कर दी गई है । प्रहरी आज सुबह ही घटनास्थल में पहुँचकर अनुसन्धान कर रही है । बेटी रोही का शव घर के पंखें भूmलते हुए की अवस्था में तथा माँ कविता का शव आंगन में पाया गया ।
कविता का पति वीरेन्द्र कुमार साह घटना के बाद से सम्पर्क विहीन है । स्थानीय लोगों का अनुमान है कि घटना के बाद से ही भागा हुआ वीरेन्द्र ने ही अपनी पत्नी और बच्ची की हत्या करने का अनुमान लगा रहे हैं । शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया है ।

