खेल क्षेत्र को प्रोत्साहन करने के लिए आवश्यक पहल कर रहा हूँ – प्रधानमन्त्री प्रचण्ड
काठमांडू, १७ असार
प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने कहा है कि – मैं खेल क्षेत्र को प्रोत्साहन के लिए आवश्यक पहल कर रहा हूँ । रविवार स्वर्गीय प्रकाश दाहाल के स्मृति में आयोजित तीसरे राष्ट्रीय महिला बॉक्सिङ प्रतियोगिता को सम्बोधन करते हुए प्रधानमन्त्री प्रचण्ड ने खेल अन्तर्राष्ट्रीय भाईचारा वृद्धि में गुणात्मक भूमिका निर्वाह करती है इसलिए इसे प्रोत्साहित करने के लिए आवश्यक पहल करने की बात कही है । उन्होंने कहा ‘मैं सभी खेल क्षेत्र को प्रोत्साहन करने के लिए जोड़ दे रहा हूँ । अन्तर्राष्ट्रीय भाईचारा वृद्धि में, खेल गुणात्मक भूमिका निर्वाह करती है । आप आवश्यक पहल करें राज्य तथा सरकार आपके साथ है ।’
प्रधानमन्त्री प्रचण्ड ने कहा कि –खेलकूद और कला के क्षेत्र द्वारा आर्थिक समाजिक रुपान्तरण को लम्बे समय तक चलाने के उद्देश्य के साथ अपने –अपने जगह से पहल करें ।


