Wed. Sep 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मेक्सिको में बस दुर्घटना, एक वर्षीय बालकसहित २९ लोगों की मृत्यु

 

काठमांडू, २१ असार
मेक्सिको के दक्षिणी राज्य ओक्साका में बुधवार रात एक बस ८० फिट निचे गिर गई है । उक्त दुर्घटना में एक वर्षीय बालक सहित २९ लोगों की जान चली गई है और १९ लोग घायल हुए हैं । बस मेक्सिको सिटी से ओक्साका के योसुन्दुआ जा रही थी । ओक्साका सरकार के महासचिव जेसस रोमेरो लोपेजले म्याग्डा लेना पेनास्को गाँव के नजदीक उक्त दुर्घटना हुई है । मृत्यु होने वालों में १३ पुरुष, १३ महिला और एक वर्ष का बालक है । मृत्यु होने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है ।
जिसस रोमेरा ने कहा है कि दुर्घटना के अनुसन्धान शुरु हो चुका है । अनुमान किया गया है कि प्राविधिक गड़बड़ी के कारण दुर्घटना हुई है । अल जजिरा के अनुसार बस चालक नियन्त्रण खोने की वजह से बस खाई में गिर गई ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com