Sat. Sep 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रीय सभा की बैठक, प्रतिपक्षी दल द्वारा संसद अवरोध करने का अड़ान

 

काठमांडू, २१ असार
राष्ट्रीयसभा की बैठक संघीय संसद भवन नया वानेश्वर में उक्त बैठक आज दोपहर १ बजे बुलाई गई हे । कल (बुधवार)दोपहर २ः३० बजे बुलाए गए बैठक आधा घन्टा स्थगित कर ३ः०० बजे बुलाई गई थी । प्रमुख प्रतिपक्ष दल नेकपा एमाले का कहना कहना है कि प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड जबतक राजिनामा नहीं देते हैं तबतक संसद चलने नहीं दिया जाएगा । इसी कारण ४ः४६ बजे फिर से बैठक बुलाई गई थी । लेकिन वो बैठक भी सञ्चालन नहीं हो सकी जिसके कारण आज की यह बैठक बुलाई गई है ।
एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री प्रचण्ड ने यह कह दिया कि भारत द्वारा नेपाल के प्रधानमन्त्री का चुनाव किया जाता है । प्रधानमंत्री का आशय कुछ ऐसा नहंी था लेकिन इस अभिब्यक्ति के बाद ही प्रतिपक्षी दलों ने सदन को अवरुद्ध किया था । उनका कहना है कि इस बात पर प्रधानमन्त्री को राजिनामा देना चाहिए और यही उनकी मांग है ।

यह भी पढें   राममंदिर से कृष्ण जन्माष्टमी के लिए मंगल सामग्री भेजी गई

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com