एकीकृत समाजवादी पाल्पा के अध्यक्ष पाण्डेय का निधन
काठमांडू, २३ असार
नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत समाजवादी) पाल्पा के जिल्ला अध्यक्ष खिमानन्द पाण्डेय (कमल) की मृत्यु हो गई है ।
बगनासकाली गाँवपालिका–१ पिप्लेस्थित घर से उपचार के लिए लुम्बिनी मेडिकल कॉलेज प्रभास ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई है ।
पारिवारिक स्रोत के जानकारी अनुसार शुक्रवार की शाम को ६ः१५ बजे हृदयघात होने से ५२ वर्षीय पाण्डेय को उपचार के लिए लुम्बिनी मेडिकल कॉलेज ले जाने के क्रम में ६ः४५ बजे अस्पताल में मृत्यु हो गई ।
मृतक पाण्डेय को दो पुत्र और पत्नी हैं । पाण्डेय के २६ वर्षीय मंझले पुत्र की भी गत वर्ष हृदयघाट से ही मृत्यु हुई थी ।
गत वर्ष सम्पन्न हुए स्थानीय तह के निर्वाचन में बगनासकाली गाँवपालिका में उपाध्यक्ष के उम्मेदवार बने थे । आज ही कालीगण्डकी नदी के राम्दीघाट में पाण्डेय की अन्त्येष्टि की जाएगी ।

