Sat. Aug 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हैवानियत की हद पार की पहले पत्नी की हत्या फिर उसके किए टुकड़े-टुकड़े

 

मेक्सिको

32 वर्षीय मैक्सिकन व्यक्ति ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी है।  इस शख्स ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारा और फिर उसका दिमाग निकाल कर टाकोस के साथ खा गया। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और इस शख्स को मीडिया आउटलेट्स में ‘नरभक्षी’ करार दिया गया।स्थानीय समाचार से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने महिला के खोपड़ी का भी इस्तेमाल एशट्रे के रूप में किया था। जिसके बाद इस घिनौने अपराध के लिए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढें   चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग अमेरिका जाएंगे

आरोपी पति की पहचान अल्वारो और पीड़िता पत्नी की पहचान मारिया मोंटसेराट के रूप में की गई है। इन दोनों की शादी पिछले साल ही हुई थी और महिला की पहली शादी से पांच बेटियां हैं। इनमें सबसे छोटी 12 साल की है और सबसे बड़ी बेटी 23 साल की है। अल्वारो ने अधिकारियों को बताया कि शैतान ने उसे यह भीषण अपराध करने का आदेश दिया था। उसकी हत्या करने के बाद, आरोपी ने शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए और अवशेषों को प्लास्टिक की थैलियों में भर दिया।

यह भी पढें   काली सेना द्वारा हरियाली सावन मिलन समारोह में ग्रामीण महिलाओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

कथित तौर पर हत्यारे ने शरीर के कुछ हिस्सों को खाई में फेंक दिया और बाकी को घर पर रख दिया। दो दिन बाद आरोपी ने अपनी सौतेली बेटी को बुलाया और अपना अपराध कबूल कर लिया। जानकारी के मुताबिक, उसने अपनी सौतेली बेटी को फोन कर के कहा था कि आओ अपनी मां को ले आओ, जिसे मैंने मार दिया है। पीड़िता की मां, मारिया एलिसिया मोंटिएल सेरान ने स्थानीय मीडिया को बताया, “उसने अपनी एक बेटी से कहा कि वह आकर अपनी मां को ले जाए, क्योंकि मैंने उसे मार डाला है और बैग में डाल दिया है।”

यह भी पढें   देवानगंज में हुई सांप्रदायिक झड़प और सुरक्षा कार्रवाई को लेकर रास्वपा के दो सांसदों के बीच विवाद

उसने यह भी दावा किया कि अल्वारो ने शव को छरी, छेनी और हथौड़े से काटा। पीड़िता की मां ने कहा, “मैंने रोते हुए उसे फोन किया और पूछा कि अगर वह बुरी इंसान नहीं थी, तो उसने उसके साथ ऐसा क्यों किया।” दो सबसे छोटी बेटियां अपने नाना-नानी के पास रहती थी, क्योंकि उन्हें अपने सौतेले पिता से यौन उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com