योजना आयोग के उपाध्यक्ष डा. श्रेष्ठ चीन रवाना
काठमांडू, ८ जुलाई । राष्ट्रीय योजना आयोग के उपाध्यक्ष डा. मीनबहादुर श्रेष्ठ चीन की बेइजिङ की ओर रवाना हो गए हैं । बेइजिङ में आयोजित प्रथम उच्च स्तरीय ग्लोबल फर सेयर डेभलपमेन्ट फेरम में सहभागिता के लिए डा. श्रेष्ठ आज शनिबार चीन के लिए रवाना हो गए हैं । फोरम में २० देशों की मन्त्री स्तरीय प्रतिनिधियों की सहभागिता रहेगी । नेपाल की ओर से डा. श्रेष्ठ प्रतिनिधित्व करेंगे ।
कार्यक्रम में विश्व चर्चित अर्थविद् जेफर कास के साथ इन्टरनेसनल फण्ड फर एग्रिकल्चर डेभलपमेन्ट (आईएफएडी) और फुड एण्ड एग्रिकल्चर अर्गनाइजेसन (एफएओ) जैसे संस्थाओं की सहभागिता रहेगी । फोरम में विश्व विकास संबंधी विषय को लेकर बहस होनेवाला है । कल रवीबार चिनियाँ विकास (सीआईडीसीए) उपमन्त्री डेफ् वोइङ और उपाध्यक्ष डा. श्रेष्ठ के बीच भेटवार्ता की कार्यतालिका है ।

