Sat. Oct 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

थापा में प्रधानमन्त्री बनने की चाहत ! कहा– संसदीय दल के नेता को बदलने के लिए आगे बढूंगा

 
गगनकुमार थापा, फाईल तस्वीर

काठमांडू, ८ जुलाई । नेपाली कांग्रेस के महामन्त्री गगन कुमार थापा को भावी प्रधानमन्त्री के रुप में देखा जाता है । इसके लिए उन्होंने पार्टी संसदीय दल में चुनावी प्रतिस्पर्धा भी किया था । लेकिन वे पराजत हो गए । ऐसे ही पृष्ठभूमि में थापा फिर पार्टी संसदीय दल के नेता बनने के लिए प्रयासरत हैं । उन्होंने आज एक कार्यक्रम के बीच इसका घोषणा भी किया ।
आज शनिबार काठमाडौं (बुढानिलकंठ) में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए महामन्त्री थापा ने कहा– ‘एक बार तो मैं पार्टी संसदीय दल के नेता में पराजित हो गया हूँ । लेकिन मैं हरा नहीं, फिर पार्टी संसदीय दल के नता बदलने के लिए मैं आगे बढूंगा ।’ उन्होंने कहा कि अब नेपाली कांग्रेस से कोई प्रधानमन्त्री बनता है तो नये चेहरा को आगे लाना होगा । महामन्त्री थापा का कहना है कि अब नेपाली कांग्रेस से वही (थापा खूद) प्रधानमन्त्री बनेंगे, नहीं तो उनके पुस्ता के ही कोई दूसरा प्रधानमन्त्री बनेगा । उन्होंने कहा कि अब भूतपूर्व प्रधानमन्त्री को फिर दोहराकर प्रधानम्न्त्री बनाना ठीक नहीं है ।’

यह भी पढें   जिम्बाब्वे में हेलीकॉप्टर दुर्घटना, चर्चित व्यवसायी सहित ६ लोगों की मृत्यु

स्मरणीय है, नेपाली कांग्रेस के महामन्त्री द्वय गगन कुमार थापा और विश्वप्रकाश शर्मा की पहल में हाल ही में जिला पार्टी सभापतियों का भेला काठमांडू में सम्पन्न हो चुका है । उक्त भेला के प्रति पार्टी सभापति शेरबहादुर देउवा सकारात्मक नहीं है । महामन्त्री द्वय थापा और शर्मा पार्टी नेतृत्व में रुपान्तरण चाहते हैं । इसके लिए प्रयासरत भी है । संसदीय दल के नेता परिवर्तन संबंधी थापा द्वारा व्यक्त विचार भी वही प्रयास के अन्तर्गत है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com