जिम्बाब्वे में हेलीकॉप्टर दुर्घटना, चर्चित व्यवसायी सहित ६ लोगों की मृत्यु
काठमांडू, आश्विन १५ – जिम्बाब्वे के मरोन्डेरा क्षेत्र में बुधवार हेलीकॉप्टर दुर्घटना होने से चर्चित व्यवसायी विकनेल चिवायो और उनकी पत्नी लुसी मुतेके सहित ६ लोगों की मृतयु हो गई है ।
दुर्घटना होते ही हेलीकॉप्टर में आग लग गई थी । हेलीकॉप्टर में चार यात्री और दो क्रु सदस्य थे । प्रहरी ने जानकारी दी है कि सभी ६ लोगों की मृत्यु हो गई है ।
मृतकों में से ४३ वर्षीय चिवायो राष्ट्रपति इमर्सन मनांगाग्वा के निकट माने गए हैं । प्रहरी और बचाव टीम घटनास्थल में पहुँचकर शवों की पहचान तथा उद्धार कार्य शुरु कर दिया है । राजधानी हरारे से लगभग ७० किलोमिटर पूर्व मरोन्डेरा में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुई है । प्रहरी ने बताया कि बुधवार की शाम लगभग ५ बजे दुर्घटना के बारे में जानकारी मिली । दुर्घटना किस कारण से हुई यह अभी तक पता नहीं चल पाया है । प्रहरी घटना को लेकर जाँच कर रही है ।
चिवायो ऊर्जा तथा पूर्वाधार संबंधी परियाजनाओं पर काम करने वाली ‘इन्त्रात्रेक जिम्बाब्वे’के संस्थापक थे ।


