Sat. Sep 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

उत्तर पश्चिम में भारी वर्षा, आज दिल्ली के सभी विद्यालय बन्द

 

काठमांडू, २५ असार
उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश भाग में बारिश हो रही है । देश के बहुत से भाग है जहाँ लगातार बारिश हो रही है । खासकर राजधानी दिल्ली के बहुत से जगहों पानी जम गया है जिसकी वजह से नागरिको को परेशानी हो रही है । मौसम पूर्वानूमान महाशाखा ने अलर्ट जारी किया है । इस अवस्था को ध्यान में रखते हुए अरविन्द केजरीवाल सरकार ने सोमवार विद्यालय बन्द करने का निर्णय किया है ।
अरविन्द केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा है कि दिल्ली में विगत २ दिन से हो रही बारिश और मौसम विभाग के चेतावनी को ध्यान में रहते हुए सोमवार दिल्ली के सबै विद्यालय को एक दिन के लिए बन्द किया गया है ।
दिल्ली में जुलाई महीने में अभी तक १६४ मिलिमिटर वर्षा हो चुकी है । अविरल वर्षा के कारण शहर के पार्क, अन्डरपास, बजार तथा अस्पताल परिसर जलमग्न हो गया है तथा सड़क जाम हो गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com