प्रधानमन्त्री का आह्वान… सुशासन के पक्ष में श्रम संस्कृति का विकास करें
काठमांडू, २५ असार
प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध और सुशासन के पक्ष में श्रम संस्कृति का विकास करने का आह्वान किया है । आज प्रधानमन्त्री के सरकारी निवास बालुवाटार में आयोजित पुष्पलाल राष्ट्रीय पुरस्कार—२०८० समर्पण समारोह को सम्बोधन करते हुए उन्होंने यह बातें कही । उन्होंने कहा कि समाजवादी संस्कृति निर्माण के कार्यभार को केन्द्र में रखकर भ्रष्टाचार के विरुद्ध और सुशासन के पक्ष में श्रम संस्कृति का विकास करें । कार्यक्रम में पुरस्कृत होने वाले से प्रेरणा प्राप्त कर इस क्षेत्र में लगे रहने वाले अन्य स्रष्टाओं को भी अपने अपने क्षेत्र तथा विधा से राष्ट्र में योगदान करना चाहिए । राजनीति, इतिहास, साहित्य, संस्कृति और विज्ञान के क्षेत्र में हुए सृजनाशीलता से देश के सर्वोपरि विकास समृद्धि और समुन्नत समाज निर्माण करने में मदद पहुँचेगी ।
पुष्पलाल राष्ट्रीय पुरस्कार—२०८० से कमलप्रसाद कोइराला, डॉ. बालचन्द्र मिश्र तथा गोपालप्रसाद थपलिया को सम्मानित किया गया है ।


