Sun. Jul 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रीतम सिंह मामलाः प्रधानमन्त्री प्रचण्ड ने जताया अफसोस !

 

काठमांडू, १० जुलाई । अपने ही एक अभिव्यक्ति पर प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ ने अफसोस जताया है । प्रधानमन्त्री प्रचण्ड ने कहा है कि एक पुस्तक विमोचन समारोह में व्यवसायी प्रीतम सिंह के सम्बन्ध में उनके द्वारा व्यक्त अभिव्यक्ति उनकी कमेजारी है ।
स्मरणीय है, व्यवसायी प्रीतम सिंह के जीवन पर आधारित पुस्तक विमोचन समारोह में बोलते हुए प्रधानमन्त्री प्रचण्ड ने कहा था कि उनको प्रधानमन्त्री बनाने के लिए सिंह जी कई बार दिल्ली गए थे । यही कथन को लेकर प्रतिनिसभा के प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेकपा एमाले ने संसद् अवरुद्ध किया है । प्रधानमन्त्री पद से इस्तिफा मांग करते हुए संसद् अवरुद्ध होने के कारण अवरोध हटाने के लिए प्रधानमन्त्री प्रचण्ड ने एमाले अध्यक्ष केपीशर्मा ओली से बातचीत भी किया था ।
संसद् में बोलते हुए प्रधानमन्त्री प्रचण्ड ने कहा– ‘मैं सेन्टिमेन्टल हूँ, कुछ भावनाओं बहक गया, मुझे वैसा नहीं कहना चाहिए था, लेकिन मैंने कह दिया ।’ उनके अनुसार बेटी ज्ञानु दाहाल के उपचार (कैंसर) के दौरान जिस वक्त प्रचण्ड दिल्ली गए थे, उस समय वह प्रीतम सिंह के घर में बैठ गए थे । इसी बात को स्मरण करते हुए प्रधानमन्त्री प्रचण्ड ने कहा– ‘उस में सिंह जी ने कहा था कि आप को अब प्रधानमन्त्री होना चाहिए । लेकिन उनके कहने से मैं प्रधानमन्त्री होनेवाला नहीं था । मैंने प्रधानमन्त्री के लिए सहयोग भी नहीं मांगा था ।’
अपनी कथन पर क्षमा मांगते हुए प्रधानमन्त्री प्रचण्ड ने आगे कहा– ‘लेकिन मैं उस दिन प्रधानमन्त्री होकर नहीं बोल पाया । मैं ज्ञानू के पिता हो गया, सेन्टिमेन्टल बन गया । प्रीतम सिंह की सदासयता के प्रति धन्यवाद दे गया ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *