Sun. Jun 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमन्त्री प्रचण्ड ने गल्ती स्वीकार किया, अब इस्तिफा देना चाहिएः पन्त

 
रघुजी पन्त, फाईल तस्वीर

काठमांडू, १० जुलाई । नेकपा एमाले के नेता रघुजी पन्त ने कहा कि विवादित अभिव्यक्ति में प्रधानमन्त्री प्रचण्ड ने अपनी गल्ती स्वीकार किया है, जो सकारात्मक है । उनका यह भी कहना है कि गल्ती स्वीकार करना ही पर्याप्त नहीं है, अब उनको प्रधानमन्त्री पद से इस्तिफा देना होगा ।
व्यवसायी प्रीतम सिंह का पुस्तक विमोचन समारोह को सम्बोधन करते हुए कुछ दिन पहले प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने कहा था कि सिंह ने प्रचण्ड को प्रधानमन्त्री बनाने के लिए भारत से आग्रह किया है । इस अभिव्यक्ति को लेकर प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेकपा एमाले ने ३ दिनों से संसद् अवरोध किया है । आज संसद् में सम्बोधन करते हुए प्रधानमन्त्री प्रचण्ड ने कहा कि उक्त अभिव्यक्ति उनकी गल्ती थी ।
यही प्रसंग को लेकर संसद् भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए एमाले नेता पन्त ने कहा कि कमजोरी स्वीकार किया जाता है तो नैतिक रुप में प्रधानमन्त्री पद में बने रहने का अधिकार प्रचण्ड को नहीं है । उनका यह भी कहना है कि संसद् में प्रधानमन्त्री की ओर से संसद् में जो स्पष्टीकरण आया है, उसके प्रति कन्भिस नहीं हो सकते हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *