Fri. May 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वैदेशिक रोजगार में रहे मजदूरों को प्रयोग कर सोना की तस्करी

 

काठमांडू, १० जुलाई । पुलिस अनुसन्धान से पता चला है कि वैदेशिक रोजगारी में रहे मजदूरों को प्रयोग कर काला बाजरियों ने सोना की तस्करी की है । सोना की तस्करी आरोप में पुलिस ने १२ व्यक्तिको गिरफ्तार किया है । उन लोगों को सार्वजनिक करते हुए नेपाल पुलिस की उपत्यका अपराधन अनुसंधान कार्यालय ने कहा है कि वैदेशिक रोजगारी से नेपाल वापस होनेवाले मजदूरों को प्रयोग कर गिरोह ने अवैध सोना की कारोबार किया है ।
पता चला है कि कतार से नेपाल आनेवाले मजदूरों को ५० ग्राम सोना देकर नेपाल भेजा जाता है, जो काठमांडू में इकट्टा किया जाता है । इसतरह करोड़ो की कारोबार हुई है । अपराध अनुसंधान कार्यालय के प्रवक्ता तथा एसएसपी डा. मनोज केसी के अनुसार त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल से धनुषा निवासी सुनिल कुमार महरा और नरेश पंजीयार सिरहा निवासी दिनेशकुमार यादव, कपिलवस्तु निवासी सन्तु मुलाम मुराउ, बांके के भुमबहादुर ओली को ८२८ ग्राम सोना के साथ गिरफ्तार किया गया है ।
मजदूरो से सोना लेने के लिए आनेवाले सप्तरी के स्थायी निवासी विनोद कुमार साह, उनकी पत्नी संजुकुमारी साह, सप्तरी निवासी दुर्गा प्रसाद यादव और देवानन्द झा को भी गिरफ्तार किया गया है । पुलिस अनुसन्धान से पता चला है कि काठमांडू सिनामंगल में बी हिमालयन स्पायर नामक होटल भी चलाते हैं । पुलिस का कहना है कि साह के बैंक एकाउन्ट से पता चला है कि ४१ करोड से अधिक का कारोबार हुआ है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *