Tue. Jul 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भ्रष्ट नेता कर्मचारियों को पिट रहे हैः सांसद् शाही

 

काठमांडू, १० जुलाई । कर्णाली प्रदेश के प्रदेशसभा सदस्य (सांसद्) देवेन्द्रबहादुर शाही ने कहा है कि भ्रष्ट नेता कर्मचारियों को पिट रहे हैं । पूर्वाधार विकास कार्यालय मुगु के प्रमुख दत्त बुढाथापा के ऊपर हुए मारपिट के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रदेश सांसद् शाही ने ऐसा आरोप लगाया है । शाही स्वतन्त्र सांसद् हैं ।
आज सोमबार प्रदेशसभा की २४वें बैठक को सम्बोधन करते हुए सांसद् शाही ने कहा– ‘कर्मचारी सहजकर्ता हैं, उन लोगों के प्रति अगर कोई असन्तुष्टी है तो संबंधि निकाय में शिकायत किया जा सकता है ।’ नेकपा एमाले संसदीय दल के नेता यमलाल कँडेल को सम्बोधन करते हुए उन्होंने आगे कहा– ‘प्रदेश से पैसा लेकर दुरुपयोग कर भ्रष्टाचार करने की आदत लेकर चलनेवाले आज कर्मचारी पीट रहे हैं ।’
स्मरणीय है कि पूर्व सांसद् दानसिंह परियार और छायानाथ रारा नगरपालिका–६ के वडाध्यक्ष खेमबहादुर रावाल ने गत शनिबार कर्मचारी बुढाथापा के ऊपर कार्यालय में ही मारपिट किया था । वे दोनों नेकपा एमाले संबंद्ध नेता हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *