Thu. Jun 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गांव के समृद्धि से ही मधेश का विकास संभव -वक्ता

 

जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर। गांव के विकास से ही मधेश का विकास संभव है। उपयुक्त बातें शनिवार को जनकपुरधाम में मधेश ग्रामीण विकास परियोजना द्वारा आयोजित एक दिवसीय गोष्ठी में प्रमुख अतिथि पद से बोलते हुए मधेश प्रदेश केउद्योग, पर्यटन मंत्री सुनीता यादव ने कहीं। उन्होंने कहा कि गांव में अगर कृषि , पशुपालन तथा मत्स्य से जुड़ी कारोबार की असीम संभावनाएं हैं। लेकिन आज के दिनों में युवा इन कामों में दिलचस्पी नहीं ले रहा है। वे विदेश जा रहे हैं। बिधायक रामाशीष यादव ने कहा कि मधेश के समृद्धि में युवाओं की अहम भूमिका है।अगर युवा को दक्ष बनाया जाए तो निश्चित रूप से मधेश समृद्धि होगा।संजय कुमार साह की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में जनकपुरधाम उप महानगरपालिका के मेयर लाल किशोर साह, समाजसेवी अमर चंद्र अनिल, ध्रुव यादव, लोसपा नेता संजय चौधरी,राम बाबू गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *