भंगहा से जयनगर तक नेपाल रेलवे की हुयी शुरुआत

जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर। शनिवार को भंगहा (सीतापुर)से जयनगर तक रेल की शुरुआत नेपाल सरकार के भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात मंत्री प्रकाश ज्वाला ने हरी झंडी दिखाकर कीं। भंगहा (सीतापुर)से कुर्था तक 17किलोमीटर तक नेपाल रेलवे के द्वितीय चरण का हिस्सा है।इससे पहले अप्रैल 2021में जयनगर से कुर्था तक 35किलो मीटर तक रेलवे का शुभारंभ किया गया था।नयी दिल्ली में भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा नेपाल के तत्कालीन प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने संयुक्त रूप से किया था।अभी भंगहा से जयनगर तक एक बार ही ट्रेन चलेगी बाद में इसका बिस्तार किया जाएगा। भंगहा से जयनगर का भाड़ा 160रुपये तथा एस.सी.का भाड़ा 420रुपये रखा गया है।


