Wed. Sep 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत सरकार द्वारा नेपाल के विभिन्न जिला संघ संस्था को ३४ एम्बुलेन्स और ५० स्कुल बस उपहारस्वरुप प्रदान

 

काठमांडू, 31 गते अषाढ़ । भारतीय राजदूतावास काठमाडौं ने आज नेपाल के विभिन्न जिला को स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाले विभिन्न संघ संस्था को ३४ एम्बुलेन्स और ५० स्कुल बस उपहारस्वरुप प्रदान किया है। नेपाल के लिए भारत के राजदूत श्री नवीन श्रीवास्तव ने नेपाल सरकार के माननीय शिक्षा, विज्ञान तथा प्रविधि मन्त्री श्री अशोक कुमार राई की उपस्थिति में उक्त एम्बुलेन्स तथा स्कुल बस की चाबी हस्तान्तरण किया। विभिन्न जिला के नगरपालिका के मेयर, गांव पालिका प्रमुख, लाभग्राही संस्था के प्रतिनिधि, राजनीतिक दल के प्रतिनिधि, नेपाल सरकार के पदाधिकारी, समाजसेवी आदि इस समारोह में उपस्थिति थे।
नेपाल के स्वास्थ्य तथा शिक्षा क्षेत्र के उच्च प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने सन् १९९४ से भारत स्वतन्त्रता दिवस और गणतन्त्र दिवस के अवसर में नेपाल के विभिन्न क्षेत्र के लाभग्राही संस्था को एम्बुलेन्स तथा स्कुल बस उपहारस्वरुप प्रदान करता आया है।

यह भी पढें   सीमाओं से परे हिंदी, नेपाल के लोक-जीवन, विश्व मंच और अर्थव्यवस्था में धड़कती एक जीवंत भाषा : डॉ. रीना यादव

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com