नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत, इनकम टैक्स समेत नए टैक्स आज से लागू
काठमांडू, १ सावन
आज से आर्थिक वर्ष २०८०–८१ शुरु हो चुकी है । नए आर्थिक वर्ष शुरु होने की सरकार द्वारा घोषणा होने के बाद विभिन्न कर सम्बन्धी व्यवस्था कार्यान्वयन में आई है ।
आयकर ऐन २०५८ में सरकार द्वारा किए गए संशोधित व्यवस्था अनुसार आज सावन १ गते से वाषिर्क ५० लाख रुपये से ज्यादा कमाने वालों से ३९ प्रतिशत आयकर वसूला जाएगा । सरकार द्वारा पहली बार शुरु किए गए विलासिता कर भी आज से ही कार्यान्वयन में लाया जा रहा है । सरकार ने पाँचतारे या उससे भी ज्यादा के होटेल, रेस्टुरेन्ट तथा रिसोर्ट प्रदान करने के सेवा में २ प्रतिशत विलासिता कर लगाया है । साथ ही सरकार ने १० लाख से ज्यादा बहुमूल्य धातु में भी २ प्रतिशत के दर से विलासिता शुल्क लगाया है ।

