गौर हत्या काण्ड पीड़ित संघर्ष समिति ने सीडीओ को सौंपा गया ज्ञापन
जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर।गौर घटना में मारे गये परिवार के सदस्यों के समर्थन में सैकड़ों लोगों ने रविवार को गौर में विरोध प्रदर्शन केबाद रौतहत के सीडीओ को गौर हत्या काण्ड संघर्ष समिति के संयोजकत्व में ज्ञापन पत्र सौंपा गया।विदित हो कि2063चैत7गते गौर स्थित राइस मिल में तत्कालीन नेकपा माओवादीका मंच तैयार था। वहां सभा होना था।उसी समय उपेन्द्र यादव के नेतृत्व में मधेशी जनाधिकार फोरम के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लाठी ,डंडा ,भाला से निहत्थे माओवादी कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया जिसमें 28माओवादी कार्यकर्ताओं की मृत्यु हो गयी तथा सैकड़ों घायल हो गया हैं। मधेशी जनाधिकार फोरम ने अमानवीय कार्य किया । महिलाओं के साथ दुष्कर्म भी किया। घटना के दुसरे दिन तत्कालीन गृह मंत्री कृष्ण प्रसाद सिटौला,संचार मंत्री कृष्ण प्रसाद महरा,यूं.एन.ओ.का सदस्य सहित कई अंतरराष्ट्रीय संस्था ने इस घटना का निरीक्षण किया था। नेपाल सरकार ने पुरनावेदन अदालत के न्यायाधीश हरि प्रसाद शर्मा के संयोजकत्व में छानबीन गठन किया गया था।


