Tue. Jul 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

परराष्ट्रमन्त्री एनपी साउद और भारतीय समकक्षी एस जयशंकर के बीच बैंकाक में मुलाकात

 

१ सावन, काठमाडौं ।

परराष्ट्रमन्त्री एनपी साउद और भारतीय समकक्षी एस जयशंकर के बीच बैंकाक में मुलाकात हुई है ।

बहुक्षेत्रीय प्राविधिक तथा आर्थिक सहयोग के लिए बङ्गाल खाडी के प्रयास (बिम्स्टेक) सदस्य राष्ट्र के परराष्ट्र (विदेश) मन्त्रियों चर्चा के  क्रम में थाइल्याण्ड के बैंकाक में उनके बीच मुलाकात हुई है ।

भारतीय विदेशमन्त्री जयशंकर ने फेसबुक में फोटो पोस्ट करते हुए नेपाल के परराष्ट्रमन्त्री के साथ मुलाकात की जानकारी दी है।   उन्होंने दोनों मन्त्रियों के बीच  अपने अपने नेतृत्व द्वारा किए गए एजेण्डा के कार्यान्वयन में सहकार्य करने की सहमति   का उल्लेख किया है ।

यह भी पढें   कमला नदी को बचाने के लिए आयोजित किया गया जागरुकता अभियान

बैंकक में सोमबार बिम्स्टेक सदस्य देशों के विदेशमन्त्रियों के बीच आपसी सहयोग को सुदृढता प्रदान करने के  उपाय पर विचार विमर्श किया गया ।  इस क्रम में ऊर्जा सहयोग, प्रसारण लाइन विस्तार, जलवायु परिवर्तन, स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा, तथा प्रविधिसहित के क्षेत्रों में चर्चा होने की जानकारी  परराष्ट्रमन्त्री एनपी साउद ने दी है । ।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *