Thu. Jul 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सीतामढ़ी में होगा माता सीता की भव्य प्रतिमा का निर्माण

 

पटना, 18 जुलाई

सीतामढ़ी में माता सीता की भव्य प्रतिमा का  निर्माण   किया जाएगा । विद्यापति भवन में रामायण रिसर्च काउंसिल की हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।  बैठक की अध्यक्षता विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. आरएन सिंह ने की। इस अवसर पर काउंसिल के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष तथा श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के ट्रस्टी कामेश्वर चौपाल को राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में चौपाल ने कहा कि मां सीता के उद्भव और आदशों के बारे में तथा यह मंदिर क्यों आवश्यक है. इस विषय को पूरे देश को बताना है। इसके लिए काउंसिल के तत्वावधान में श्रीभगवती सीता मंदिर निर्माण जगजागरण अभियान समिति गठित की गई है। इसके माध्यम से हर प्रदेश में बैठक आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसकी शुरुआत बिहार से हो गई है। अभियान को गति देने के लिए सेवानिवृत्त जज समरेंद्र प्रताप सिंह को काउंसिल में बिहार प्रदेश का दायित्व दिया गया। जल्द बिहार-झारखंड की कमेटी गठित की जाएगी।
काउंसिल के लीगल सेल के अध्यक्ष राकेश खन्ना ने कहा कि मंदिर की स्थापना के लिए सीतामढ़ी में लगभग 25 एकड़ भूमि का एग्रीमेंट भी हो चुका है। संबंधित इसे पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। 51 शक्तिपीठों से मिट्टी एवं ज्योत लाकर मां सीताजी को पहली बार भगवती के रूप में स्थापित किया जाएगा। इस मौके पर संत परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज, सेवानिवृत्त जज समरेंद्र प्रताप सिंह, सेवानिवृत्त आईपीएस अरविंद कुमार ठाकुर, सेवानिवृत्त आईएएस उदय कुमार सिंह, शिक्षाविद् डॉ. विश्वनाथ झा, आरएसएस क्षेत्रीय कार्यवाह डॉ. मोहन सिंह, चेतना समिति के सचिव उमेश मिश्र, सेवानिवृत्त डीआईजी ओम प्रकाश गुप्ता, भाजपा ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अर्चना राय भट्ट, जानकी सेना के मुख्य संरक्षक मृत्युंजय झा श्रीदशहरा कमेटी ट्रस्ट (पटना) के अध्यक्ष अरुण जी, डॉ. सुमन लाल, शिवानी जी आशुतोष सिंह आदि ने अपने विचार रखे। चंद्रशेखर मिश्र, राजीव सिंह, अवधेश सिंह, अमरेंद्र सिंह, कुमार सुशांत, पिताम्बर मिश्र बैठक में मौजूद रहे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *