Wed. Oct 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर प्रकरण : IB की एक टीम छानबीन करने के लिए नेपाल आएगी

 

काठमान्डू 18 जुलाई

पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर को ATS ने नोएडा में सेफ हाउस में शिफ्ट कर दिया है। सीमा के साथ उसका एक बेटा और प्रेमी सचिन भी है। सीमा जासूस है या प्रेमिका? 15 दिन बाद भी इस सवाल का जवाब नहीं मिल पा रहा है। सोमवार को यूपी एटीएस ने सीमा से 8 घंटे तक पूछताछ की। उसके चाचा और भाई के पाकिस्तानी आर्मी में होने पर सवाल किए। इसके बाद देर रात सीमा को वापस घर छोड़ दिया गया।

सीमा, सचिन और उसके पिता को मंगलवार सुबह फिर ATS पूछताछ के लिए ले गई थी। फिर सेफ हाउस में भेज दिया गया। मुंबई पुलिस को सीमा को पाकिस्तान भेजने और 26/11 जैसे हमले की धमकी मिलने के बाद उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मंगलवार को दोनों से 11 घंटे से ज्यादा की पूछताछ की गई है। ATS के अफसर सीमा का पॉलिग्राफी टेस्ट कराने पर भी विचार कर रहे हैं।

यह भी पढें   डीएवी विद्यालय के हिंदी की शिक्षिका इंदु ठाकुर का दुखद निधन

पूछताछ के दौरान लगातार रोती रही सीमा
UP ATS ने सीमा हैदर के सभी सोशल मीडिया अकाउंट को खंगाला है। जिसमें अधिकतर दिल्ली एनसीआर के लोग जुड़े मिले हैं। सीमा के सोशल मीडिया अकाउंट से भारतीय सेना के कुछ जवानों को भी फ्रेंड रिकवेस्ट भेजी गई थी। ATS सूत्रों ने बताया कि सीमा अपने कई बयानों से पलटी है। पूछताछ के दौरान वह लगातार रोती रही।

सीमा और सचिन ने ATS को पूछताछ में बताया कि उनके नाम से किसी ने सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाया है। पाकिस्तान आर्मी में भाई के होने पर किए गए सवाल पर सीमा चुप्पी साधे रही। सीमा ATS को कई सवालों पर गुमराह भी करती रही।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 14 अक्टुबर 2026 बुधवार शुभसंवत् 2083

सीमा की एंट्री पर SSB से IB ने मांगी रिपोर्ट
सीमा ने अपने 4 बच्चों के साथ भारत में एंट्री कैसे की? इसे लेकर इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने सीमा सुरक्षा बल (SSB) से रिपोर्ट मांग ली है। सीमा बिहार के सीतामढ़ी बॉर्डर को क्रॉस करके नेपाल से भारत आई थी। इस बॉर्डर की सुरक्षा में SSB तैनात है। IB ने पूछा है कि जब सीमा और उसके 4 बच्चों के पास टूरिस्ट वीजा नेपाल का था तो वो बॉर्डर क्रॉस करके भारत में कैसे घुस गई? कहां गड़बड़ी हुई है? यह चूक है या कोई साजिश?

IB की एक टीम इस पूरे केस की छानबीन करने के लिए नेपाल भी जा रही है। यह टीम सीमा और सचिन के अब तक के दिए गए बयानों को एक-एक करके वेरिफाई करेगी। IB को शक है कि सीमा को 4 बच्चों सहित नेपाल बॉर्डर पार कराने वाली कहानी में पर्दे के पीछे कोई और भी व्यक्ति है। वह व्यक्ति प्रभावशाली है, जिसने सीमा की भारत में एंट्री करवाई।

यह भी पढें   दशहरा के अवसर पर सस्ता बाजार शुरू

जेल या डिपोर्टेशन? जांच के बाद होगा तय
नोएडा पुलिस के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि एक से दो दिन में ही मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स नोएडा पुलिस के लेटर के बाद पाकिस्तानी दूतावास से संपर्क कर सकती है। इसके बाद सीमा हैदर को पाकिस्तान भेजा जा सकता है। अगर वह जासूस निकलती है तो सिर्फ उसके चार बच्चों को पाकिस्तान भेजा जाएगा। जबकि सीमा और सचिन दोनों को जेल भेजा जाएगा।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com