राजनीतिक उद्देश्य के लिए इस्तीफा मांगने की संस्कृति गलत हैः प्रधानमन्त्री प्रचण्ड

काठमांडू, २८ जुलाई । प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने कहा है कि राजनीतिक उद्देश्य के लिए प्रधानमन्त्री, गृहमन्त्री, अर्थमन्त्री तथा अन्य मन्त्रियों का इस्तीफा मागना गलत है । प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेकपा एमाले की ओर संकेत करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रधानमन्त्री, गृहमन्त्री और अर्थमनत्री का इस्तीफा मागा जा रहा है, जो गलत संस्कृति है ।
इटली भ्रमण समाप्त कर स्वदेश लौटते वक्त त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रधानमन्त्री प्रचण्ड ने ऐसा कहा है । प्रधानमन्त्री प्रचण्ड ने कहा– ‘राजनीतिक उद्देश्य के लिए प्रधानमन्त्री, गृहमन्त्री और अर्थमन्त्री का इस्तीफा मागा जा रहा है, ऐसी संस्कृति ठीक नहीं है, मन्त्रियों को स्पष्टीकरण देनेका मौका मिलनी चाहिए । स्पष्टीकरण दिए बिना ही संसद् अवरुद्ध का धमकी देने से और ऐसी संस्कृति विकस करने से हम लोग सही जगह नहीं पहुँच पाते ।’

