Fri. Jul 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विश्व हिन्दी महासभा द्वारा प्रेमचंद जयंती पर वेविनार आयोजित

 

काठमान्डू

हिन्दी साहित्य के महान लेखक मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर विश्व हिन्दी महासभा द्वारा वेविनार आयोजित की गई । कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय हिंदी महासभा केन्द्र भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा अजय शुक्ल ने किया । मुख्य अतिथि के रुप में विश्व हिंदी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा विष्णुलाल कुमाल की उपस्थिति थी । कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अखिल भारतीय हिंदी महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री प्रो धन्यकुमार विराजदार, विशेष वक्ता त्रिभुवन विश्वविद्यालय हिन्दी विभाग की डा श्वेता दीप्ति, विशिष्ट वक्ता नीदरलैंड से  विश्व हिंदी महासभा की संयोजक डा ऋतु शर्मा, विशिष्ट अतिथि प्रो टी वी कट्टीमणी अ‌तरराष्ट्रीय अध्यक्ष, विशिष्ट वक्ता डा सुमेर खजुरिया, केंद्रीय भाव वक्ता डा राजाराम शेवाले, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अखिल भारतीय हिंदी महासभा केन्द्र महाराष्ट्र ने, प्रेमचंद के कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला । कार्यक्रम का सुन्दर संचालन प्रिया राय, विश्व हिंदी महासभा नेपाल राष्ट्रीय सह पर्यवेक्षक केन्द्र के द्वारा किया गया । कार्यक्रम के संयोजक राष्ट्रीय अन्तरराष्ट्रीय संगठन महामंत्री केन्द्र नई दिल्ली भारत श्री अमित रजक जी थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *