Fri. Jul 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

उप राष्ट्रपति ने 110फीट ऊंची नेपाली झंडा का ध्वजारोहण कर उद्घाटन किया

 

जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर।नेपाल के उप राष्ट्रपति श्री राम सहाय यादव ने मंगलवार को ने मंगलवार को मटिहानी के तसमैया बाबा बाटिका में110फीट ऊंचा नेपाली झंडा का ध्वजारोहण करउद्घाटन एक समारोह के बीच किया। मटिहानी नगरपालिका के मेयर हरि प्रसाद मंडल की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि पद से बोलते हुए उप राष्ट्रपति राम सहाय यादव ने मटिहानी में हरि प्रसाद मंडल के द्वारा विकास कार्यों का जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि स्थानीय सरकार अपने पालिका के प्रत्येक बार्ड में शिक्षा, स्वास्थ्य,पेयजल, बिजली सहित कृषि के विकास तथा लघु तथा घरेलू उद्योग लगाकर अपने नगरपालिका तथा गांव पालिका को विकास कर सकता है।आज चालीस लाख नेपाली युवा विदेश में मजदूरी कर रहे हैं।अगर यह काम उनके गांव में मिल जाए तो वे बाहर नहीं जा सकता है। स्वच्छ तथा सुंदर तथा हरा भरा मटिहानी नगरपालिका हो यही कामना है।इस उद्घाटन के दौरान मधेश प्रदेश के गवर्नर हरि शंकर मिश्र, मुख्यमंत्री सरोज यादव, मुख्यमंत्री सचिवालय के मंत्री सुरीता साह सहित कई बिधायक भी मौजूद थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com