Sat. Aug 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती के अवसर पर गोयनका कालेज, सीतामढ़ी में सेमीनार

 

उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती के अवसर पर आर के गोयनका कालेज, सीतामढ़ी के सभागार में एक सेमीनार का आयोजन कालेज के विद्वान प्रधानाचार्य डा० रामनरेश पंडित रमण जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. विषय था ” के संदर्भ में कथा सम्राट प्रेमचन्द.” इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के हिन्दी विभागाध्यक्ष डा० राजेन्द्र साह थे, वहीं मुख्य वक्ता भीमराव विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर के मानविकी संकायाध्यक्ष डा० सतीश कुमार राय थे. इस अवसर पर एक साहित्यकार के रूप में पुपरी के सुप्रसिद्ध कथाकार रामबाबू नीरव को प्रेमचंद जी की परंपरा के लेखक के रूप में अन्य विद्वानों के साथ सम्मानित किया गया. नीरव जी को मिले इस सम्मान से पुपरी के साहित्यकारों में हर्ष की लहर छा गयी है. इस वृहद कार्यक्रम का मंच संचालन आर के कालेज के हिन्दी विभागाध्यक्ष डा० श्री कांत लक्षण राव ने की वहीं अतिथियों का अभिनंदन हिन्दी के व्याख्याता डा० उमेश कुमार शर्मा ने की. सभी वक्ताओं ने प्रेमचंद जी के विशाल साहित्यिक कृतियों पर अपने अपने ढंग पर प्रकाश डाला. विद्वान वक्ताओं के साथ मुझे भी अपने विचार रखने का अवसर मिला. इस अवसर पर डा० कुमारी पुष्पा जी की पुस्तक “कुटीर उद्योग के विकास में मधुबनी जिले का योगदान” का लोकर्पण भी किया गया.
पुपरी के उदीयमान शिक्षाविद प्रो० (डा०) चंदीर पासवान भी उपस्थित थे.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com