राप्रपा में केन्द्रीय सदस्य बनने के लिए देशभर से आवेदन मांग, ४० साल से कम उम्रवाले युवा दे सकते हैं आवेदन

काठमांडू, ३ अगस्त । राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी (राप्रपा) ने युवाओं को नेतृत्व में लाने के लिए एक अभियान शुरु किया है । अभ्यास अन्तर्गत केन्द्रीय सदस्य बनने के लिए देश भर से आवेदन मांग किया गया है । बताया गया है कि ‘नवीन राप्रपा’ अवधारणा के अनुसार ४० साल से कम उम्र के क्षमतावान युवाओं को नेतृत्व में ले जाने के लिए खुला आवेदान मांग किया गया है । इसके लिए इच्छुक ४० साल से कम उम्र के युवा अपनी व्यक्तिगत विवरण और कार्ययोजना के साथ आवेदन दे सकते हैं । आवेदन का समयावधि भाद्र प्रथम हफ्ता तक रखा गया है ।
कार्ययोजना के साथ आवेदन देनेवाले युवाओं में से भूगोल, जनसंख्या, पार्टी की प्रभाव क्षेत्र की आधार पर केन्द्रीय सदस्य के लिए २० युवाओं को चयन किया जाएगा, जहां ५० प्रतिशत महिला अनिवार्य रहेंगे । बताया गया है कि पार्टी के भीतर रहे तथा पार्टी से बाहर रहे युवा इसके लिए आवेदन दे सकते हैं । चयन होनेवाले युवाओं को पार्टी की नीति, सिद्धान्त, एजेण्डा और उद्देश्य के प्रति प्रतिबद्ध होकर काम करना होगा ।

