Sun. Jul 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विवादित बयान के आरोप में गिरफ्तार वकील पाण्डे हो गई रिहा

 
भगवती पाण्डे, फाईल तस्वीर

काठमांडू, ३ अगस्त । विवादास्पद बयान देने के आरोप में गिरफ्तार अधिवक्ता (वकील) भगवती पाण्डे को जिला अदालत काठमांडू ने रिहा किहा है । काठमांडू पुलिस के एसपी कुमुध ढुंगेल ने कहा है कि पुलिस हिरासत में रखकर अनुसंधान करने के लिए जिला अदालत ने अस्वीकार किया है, जिसके चलते उनको छोडना पडा है । अदालत ने कहा है कि पाण्डे की ओर से प्रमाण नष्ट होने की संभावना नहीं है, इसीलिए उनको पुलिस हिरासत में रखने की जरुरत नहीं है ।
स्मरणीय है, वीकल पाण्डे ने दो हफ्ता पहले तामाङ, मगर और मुश्लीम समुदाय की वैवाहिक संस्कार संबंधी विषय को लेकर एक अभिव्यक्ति दी थी । उक्त समुदाय संबंध कुछ लोगों ने अभिव्यक्ति के विरुद्ध प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन में शिकायत दर्ज किया, जिसके चलते उनको नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *