हीरे मोती किस काम के : इन्दु तोदी
नसीब वालों को मिलते हैं खास साँच रिश्ते,
मद में पड़ मत तोडना ,नही टुटे काँच जुड़ते,
मगरुरियत में चढा बैठे हो काले चश्में
अकेले से पुछना क्या होते हैं खास रिश्ते
हीरे मोती किस काम के ,
जो रोते हैं न हँसते कभी आपके जज्बात पे ,
ऐ सरकार नवाजना हमें उन जिन्दगियों से ,
जो खुशी और गम की इन्तहाई तक साथ दे ।

इन्दु तोदी,धरान

