यूं तो दोस्तों के लिए हर दिन खास है : वर्षा राठी
यूं तो दोस्तों के लिए हर दिन खास है,
पर हर रिश्ते के लिए एक खास दिन का रिवाज है।
सभी मित्रों को इस खास दिन की शुभकामनाएं,
एक दूजे की मुस्कान से इस दिन को यादगार बनाएं ।
तन्हाईयों को जीवन से दूर करने के लिए,
हर एक व्यक्ति के दिल के बोझ को संभालने के लिए,
मित्रों को बनाया है प्रभु ने,
सुख दुख में साथ निभाने के लिए ।
मित्रता दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं ।

काठमांडू, नेपाल
– वर्षा राठी
काठमांडू, नेपाल


