Mon. Nov 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इक्वाडोर में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार फर्नांडो विलाविसेंसियो की गोली मारकर हत्या

 

इक्वाडोर  25 अगस्त

इक्वाडोर में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार फर्नांडो विलाविसेंशियो की बुधवार रात क्विटो में गोली मारकर हत्या कर दी गई। 59 साल के फर्नांडो विलाविसेंशियो को क्विटो के एक हाई स्कूल में रैली से निकलते समय कई बार गोली मारी गई। गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। गोलीबारी की घटना में जनरल मैनुअल इनिग्वेज भी घायल हो गए।
राजनीतिक रैली के दौरान यह घटना घटी है। तकरीबन दो हफ्ते के बाद इक्वाडोर में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने वाला है। जानकारी के मुताबिक, वो चुनावी रैली में हिस्सा लेने के बाद जैसी ही कार में बैठने वाले थे तभी उनके सिर पर गोली मारी गई।

यह भी पढें   संदीप की घातक गेंदबाजी, पोखरा १३२ रन पर ऑलआउट

59 साल के फर्नांडो विलाविसेंशियो, क्विटो के एक हाई स्कूल में रैली में हिस्सा लेने पहुंचे थे। गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

राष्ट्रपति उम्मीदवार पर ग्रेनेड से भी हुआ हमला
गोलीबारी की घटना में जनरल मैनुअल इनिग्वेज भी घायल हो गए। इस घटना की जानकारी देते हुए जनरल मैनुअल इनिग्वेज ने बताया कि बंदूकधारियों ने ग्रेनेड से भी हमला किया था।

यह भी पढें   एनपीएल :  आज विराटनगर और लुम्बिनी बीच मुकाबला

इस घटना पर इक्वाडोर के राष्ट्रपति गुइलेर्मो लास्सो ने चिंता जताई है। राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार फर्नांडो की हत्या से स्तब्ध हूं। मेरी संवेदनाएं उनकी पत्नी और बेटियों के साथ है। मैं आश्वस्त करना चाहता हूं कि हत्यारों को बख्शा नहीं जाएगा। सुरक्षा कैबिनेट की बैठक कुछ मिनटों में होगी।

20 अगस्त को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए वो एक अग्रणी उम्मीदवारों में से एक थे। राष्ट्रपति चुनाव के लिए 8 उम्मीदवारों में से वो एक थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com