देउवा ने बुलाई संसदीय कार्यसमिति की बैठक
काठमांडू, २५ सावन
नेपाली कांग्रेस सभापति शेरबहादुर देउवा ने संसदीय दल के कार्यसमिति कीे बैठक बुलाई है । आज अपरान्ह ४ बजे देउवा निवास धुम्बाराही में दल के कार्यासमिति की बैठक होेने वाली है ।
कांग्रेस के संसदीय दल की कार्यसमिति में दल के नेता देउवा, साथ ही दो महामन्त्री गगन थापा और विश्वप्रकाश शर्मा, प्रमुख सचेतक रमेश लेखक और सचेतकमा सुशीला थिङ हैं । देउवा ने बैठक में उपसभापतिद्वय पूर्णबहादुर खड्का और धनराज गुरुङ को भी बुलाया है ।
संसद के गतिरोध के विषय में चर्चा होगी । यह जानकारी सूत्रों से मिली है । सावन १० गते से ही सोना तस्करी प्रकरण को लेकर संसदीय छानविन समिति की मांग करते हुए प्रमुख प्रतिपक्ष एमाले संसद अवरुद्ध करती आई है ।


