Sat. Aug 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुरधाम में एम्स स्थापना हेतु स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मंत्रालय ने दी अनुमति पत्र

 

जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर। जनकपुरधाम में एम्स स्थापना हेतु इण्डो -नेपाल डाक्टर्स फोरम ने जी जान लगा दिया है। भारत के की मंत्री,सांसद इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सहित कई नामचीन हस्तियों से मिलकर इस हेतु पहल के लिए आग्रह किया जा चुका है। सभी ने प्रसन्नता जाहिर की है तथा भरोसा भी दिया कि इस हेतु प्रधानमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री से मिला जाएगा।मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री सरोज यादव, गवर्नर हरिशंकर मिश्र तथा सामाजिक विकास मंत्री वीरेन्द्र सिंह से भी कार्यकारी अध्यक्ष डा.पी.के ठाकुर, सचिव रामदेव चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी ने भी जनकपुरधाम में एम्स स्थापना के बारे में जानकारी करवाए। सभी ने निर्माण के लिए हामी भरी। शुक्रवार को जनकपुरधाम में एम्स स्थापना के लिए मधेश प्रदेश के स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मंत्रालय के महाशाखा प्रमुख डा.मुक्ति नारायण साह ने सिफारिश पत्र इण्डो -नेपाल डाक्टर्स फोरम के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.पी.के.ठाकुर को सौंपा। सिफारिश पत्र में मधेश प्रदेश की जनता को विशिष्टीकृत सेवा के लिए जनकपुरधाम में एम्स की आवश्यकता है।ऐसा सिफारिश पत्र में उल्लेख है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com