Fri. Jun 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्लेन चार्टर्ड कर ७०० बंगलादेशी पर्यटक नेपाल आ रहे हैं, २०० को नेपाल में भव्य स्वागत !

 

काठमाडौं, १८ अगस्त। बंगलादेश से प्लेन चार्टर्ड कर ७०० पर्यटक नेपाल घूमने के लिए आ रहे हैं । ७०० में से २०० से अधिक पर्यटक आज नेपाल आ पहुँचे हैं । उन लोगों को नेपाल में भव्य स्वागत हुआ है । बंगलादेशी पर्यटकों को स्वागत करने के लिए नेपाल पर्यटन बोर्ड के सदस्य गानेबाजे के साथ त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल पहुँच गए थे । विमानस्थल पहुँचे नेपाली कलाकर्मियों की टोली ने नेपाली गीत और नाच प्रस्तुत किया था ।
नेपाल पर्यटन बोर्ड के प्रबन्धक सूर्य थापा के अनुसार आज और कल के भीतर बंगलादेश से ७०० पर्यटक नेपाल आएंगे, जो नेपाल के विभिन्न पर्यटकीय क्षेत्र घूमने के लिए जाएंगे । बताया गया है कि वे लोग छुट्टी मनाने के लिए नेपाल आए हैं । प्रबन्धक थापा के अनुसार पिछले कुछ सालों से नेपाल में बंगलादेशी पर्यटकों का अगमन बढ़ रही है ।
बंगलादेश की राजधानी ढाका में स्थित माउन्ट क्लब ने बंगलादेशी पर्यटकों को नेपाल लाने के लिए मध्यस्तता की है । नेपाल की सम्राट टूर एण्ड ट्राभल्स प्रा.लि. ने बंगलादेशी पर्यटकों को काठमांडू मैं ग्राण्डह्याण्डलिंग किया है । एक ही कंपनी की ओर से एक ही बार ७०० की संख्या में पर्यटन नेपाल आए हैं, जो नेपाल की पर्यटकीय इतिहास में एक ऐतिहासिक घटना है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed