Thu. Jun 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नाम जो भी हो, नेपाल की सभी राजनीतिक पार्टी प्रजातान्त्रिक हैंः सभापति देउवा

 
शेरबहादुर देउवा/फाईल तस्वीर

काठमांडू, १८ अगस्त । नेपाली कांग्रेस के सभापति तथा पूर्व प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा ने कहा है कि नेपाल में जितने भी पार्टी हैं, वह सब प्रजातान्त्रिक पार्टी हैं । उनका कहना है कि यहां कम्युनिष्ट के नाम से भी पार्टी हैं, लेकिन उनका चरित्र प्रजातान्त्रिक ही है । आज नेपाल निजामति कर्मचारी युनियन की राष्ट्रीय भेला को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है । सभापति देउवा ने कहा– ‘सभी पार्टी प्रजातान्त्रिक हैं । नाम जो भी हो, सभी संविधान का पालना करते हैं, संविधान को मान कर ही पार्टी चलती है ।’
कर्मचारियों को सम्बोधन करते हुए सभापति देउवा ने कहा कि कर्मचारी देश का स्थायी सरकार है, अब सभी मिलकर देश को आर्थिक रुप में समृद्ध बनाना होगा । उन्होंने आगे कहा– ‘कर्मचारी स्थायी सरकार है । राजनीतिक पार्टी तो आती है, जाती है । निर्वाचित सरकार अस्थायी होती है, कर्मचारी स्थायी सरकार है । स्थायी सरकार सशक्त होना चाहिए ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *