Fri. Jun 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सोना की तस्करी करनेवाले चिनी नागरिक के पास नेपाली नागरिकता और पासपोर्ट

 
सांकेतिक फाईल तस्वीर

काठमांडू, १८ अगस्त । नेपाल में एक बात को लेकर खूब विरोध होता है– लाखों भारतीय नागरिकों ने नेपाल की नागरिकता ली है । इसी मुद्दों को लेकर राजनीति करनेवाले पार्टियां भी है । लेकिन चिनी नागरिक और नागरिकता संबंधी विषय गौण बन जाता है । ऐसे ही पृष्ठभूमि में एक बात सामने आई है कि नेपाल में सोना की तस्करी करनेवाले चिनी नागरिकों के पास नेपाली नागरिकता और राहदानी (पासपोर्ट) भी है ।
हां, श्रावण ३ गते त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल से जो ६० केजी सोना गिरफ्तार हुई थी, उसके अनुसंधान के दौरान गिरफ्तार चिनी नागरिक के पास नेपाली नागरिकता और राहदानी भी मिली है । सोना की तस्करी प्रकरण में चर्चा में रहे दावा छिरिङ के साथ अन्य ६ चिनी नागरिकों के पास नेपाली नागरिकता और राहदानी है । नेपाल पुलिस की केन्द्रीय अनुसंधान व्युरो (सीआईबी) ने ही इस बात की पुष्टि की है । अनुसंधान अधिकारियों का कहना है कि सातों अभियुक्त ने सिन्धुपाल्चोक जिला से नेपाली नागरिकता और राहदानी लिया है । उन लोगों की नागरिकता और राहदानी सिआईबी ने अपने नियन्त्रण में लिया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *